बिहार भारत का हिंदी पट्टी राज्य है। बिहार दुनिया भर में अपनी अलग-अलग कला और खूबसूरती के लिए जाना जाता है।
बिहार में कई जिले है इनमें से कुछ जिले अपनी कला, फल तो कुछ ऐतिहासिक स्थानों की वजह से जाने जाते है।
अगर आपका बिहार आने का प्लान है तो बिहार के इन खास जगहों पर जरूर जाए जो बिहार को दूसरे राज्यों से अलग बनते है।
नालंदा दुनिया भर में अपनी पढ़ाई लिखाई के लिए जाना जाता है। विश्व का सबसे पुराना ऐतिहासिक विश्वविद्यालय मौजूद है। बिहार आए तो नालंदा विश्वविद्यालय जरूर विजिट करें।
बोधगया एक ऐतिहासिक स्थल माना जाता है। बौद्ध धर्म के मानने वालों के लिए ये एक पवित्र शहर है।
अगर आप नई कलाओं के बारे में जानने के शौकीन है तो मधुबनी जिले में जरूर जाए यहां आपको कला का अनोखा रूप देखने को मिलेंगे।
बिहार का भागलपुर देश-विदेश में अपने रेशम उत्पादन के लिए जाना जाता है। आप यहां जाने पर रेशम से जुड़े रोचक तथ्य जान सकते है।
अगर आप गर्मियों में फल खाने के शौकीन है तो बिहार का ये शहर आपके लिए बेस्ट है। मुजफ्फरपुर की मीठी लीची का लुत्फ पूरे देश में उठाया जाता है।