धन लाभ के लिए वास्तु से जुड़े ये टिप्स आपको बेहद काम आने वाले हैं। अगर आप पैसों की तंगी से परेशान हैं तो इन आसान उपायों को जरूर करें।
वास्तु नियमों के अनुसार चला जाए तो जीवन में सुख शांति बनी रहती हैं और पैसों की तंगी का सामना भी नहीं करना पड़ता हैं। वास्तु की अनदेखी से ही पैसों की तंगी आती हैं।
आर्थिक लाभ के लिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को लाल गुलाब की माला अर्पित करें और विधिवत रूप से उनकी पूजा अर्चना करें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक तंगी दूर होगी।
बिजनेस में तरक्की के लिए गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार के दिन माता को लाल गुलाब अर्पित करें। इसके अलावा अपने वर्क प्लेस पर सुंगध लगाकर जाएं। ऐसा करने से आपके कारोबार में तरक्की होगी।
शुक्रवार के दिन नीम की लकड़ी को घर पर लाएं और साफ पानी में लकड़ी को धोकर कांच के बर्तन में रख दें। इसके बाद नमक मिला पानी कांच के बर्तन में डाल दें। इससे आर्थिक समस्याएं दूर होंगी।
अगर आप भी चाहते हैं कि धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा आप हमेशा बनी रहें तो सबसे पहले अपने घर को साफ सुथरा रखें। मां को लाल रंग बेहद पसंद है। इसलिए मां को लाल फूल, लाल वस्त्र आदि ही चढ़ाएं।
कई बार लोग अपने घर को अस्त-व्यस्त ही छोड़कर निकल जाते हैं। ऐसा करने से आपके घर में दरिद्रता आती हैं। जब भी सुबह उठे तो अपने बिस्तर को जरूर ठीक करें और घर से निकलने से पहले व्यवस्थित करके ही जाएं।
घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती हैं साथ ही घर में कभी धन की कमी नहीं होती हैं। स्टोरी में लिखी बातें मान्यताओं पर आधारित हैं।