हमारे साथ ऐसा रोजाना होता है जब हम कोई काम कर रहे होते हैं और हमारे मन में कुछ अलग ही चल रहा होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मन में किसी न किसी तरह के विचार हमेशा चल रहे होते हैं।
मन के स्थिर न रह पाने के कारण कई बार हमारा किसी भी काम में ध्यान नहीं लगता है। अगर आप भी मन के भटकने की परेशानी से परेशान है तो चलिए जानते हैं मन को वश में रखने के कुछ आसान उपाय।
मन को भटकने से रोकने के लिए एक समय में एक ही काम करें। मल्टीटास्किंग से मन और ज्यादा भटकता है। एक समय में एक काम करें और पूरी तरह उसी में ध्यान लगाएं।
मन को शांत और काबू में रखने के लिए व्यायाम करें। दरअसल, जब आपका दिमाग तनाव झेल रहा होता है, तब आपके शरीर में भी तनाव होता है। ऐसे में व्यायाम करने से इस परेशानी से बचा जा सकता है।
हम बचपन से सुनते आ रहे हैं कि खाली दिमाग शैतान का घर और यह बात बिल्कुल सच है, इसलिए खाली रहने से बचें। एक रूटीन बनाएं और उसे फॉलो करें।
मन आने वाले अलग-अलग तरह के विचारों को कागज पर लिखने से तनाव कम करने और फोकस पॉवर बढ़ाने में मदद मिलती है।
बार-बार फोन चेक करना ध्यान भटकाने का सबसे बड़ा कारण है। इसलिए यह जरूरी है कि दिन में कुछ घंटे फोन और सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखें।
मन को भटकने से रोकने में मदद करेंगे ये उपाय। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com