सुबह उठने के बाद फेस वॉश करना एक अच्छी आदत में शुमार होता है, लेकिन अगर आप गलत तरीके से करते है, तो नुकसानदायक हो सकता है।
अधिकतर लोग आज भी फेस वॉश करने के लिए गलत तरीका आजमाते है जिसके कारण स्किन को नुकसान होता है।
फेस वॉश लगाने से पहले चेहरे को हल्का-हल्का गिला कर लें। चेहरे को पूरी तरह हल्के पानी से धोएं, ताकि फेस वॉश सही से लगा सकें।
चेहरे को धोने के लिए गर्म या गुनगुने पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। गर्म पानी से चेहरे पर कालापन आ सकता है।
अब चेहरे पर हल्के हाथों से फेस वॉश को लगाएं। फेस वॉश को कम से कम 2 मिनट तक लगा रहने दें, ताकि गंदगी अच्छे से साफ हो।
फेस वॉश लगाते समय चेहरे को तेजी से न रगड़े। तेज हाथों से मसाज करने से नुकसान हो सकता है इसलिए ऐसा करने से परहेज करें।
अब चेहरे को बिल्कुल ठंडे पानी से धोएं। चेहरा धोने के बाद किसी साफ कपड़े से स्किन को पोछ लें।
ठंडे पानी से चेहरे धोने के बाद आप स्किन पर मॉइश्चराइजर अप्लाई करें। इस तरीके से रोजाना फेस वॉश करना चाहिए।
इस तरीके से फेस वॉश करने से स्किन को फायदा मिलता है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ