बारिश में इन टिप्स से मिनटों में सूख जाएंगे कपड़े


By Sahil11, Jul 2023 01:29 PMnaidunia.com

बारिश का मौसम

बारिश का मौसम गर्मी को दूर करने का काम करता है, लेकिन बदलते मौसम की वजह से कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है।

कपड़े सुखाना

बारिश के मौसम में गीले कपड़ों को सुखाना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। ज्यादातर महिलाएं कपड़ों को सुखाने को लेकर परेशान रहती हैं।

समस्या का समाधान

अगर आप भी इस मौसम में कपड़ों को सुखाने के लिए स्ट्रगल कर रहे हैं तो आपको बता देते हैं कि कपड़ों को कैसे सुखा सकते हैं।

अतिरिक्त पानी निकालें

कपड़ों को सुखाने से पहले ही मौजूद अतिरिक्त पानी को निकाल दें। ऐसा करने से कपड़ों को जल्द सुखाने में थोड़ी मदद मिलेगी।

पंखे के पास रखे कपड़े

बारिश के मौसम में कपड़ों को ऐसी जगह सुखाना चाहिए जहां पंखा हो। साथ ही, आप हिटर वारे कमरे में भी कपड़ों को सुखाने के लिए लटका सकते हैं।

हेयर ड्रायर

वैसे तो हेयर ड्रायर गीले बालों को सुखाने के काम आता है, लेकिन बारिश के मौसम में ये आपकी परेशानी को कम कर सकता है। आप जरूरी कपड़ों को हेयर ड्रायर की मदद से सुखा सकते हैं।

गीले कपड़ों को इस्त्री करें

प्रेस यानी इस्त्री भी आपकी समस्या को दूर कर सकती है। अगर आपके पास थोड़ा समय है तो गीले कपड़ों को इस्त्री की जा सकती है।

नमी को करें नियंत्रित

बारिश की वजह से घर में नमी की मात्रा बढ़ जाती है, जिसकी वजह से कपड़े सुखाना बेहद मुश्किल हो जाता है। घर की नमी को नियंत्रित करने के लिए डीह्यूमिडिफायर उपकरण का प्रयोग किया जा सकता है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

क्लीन शेव होने के 7 फायदे