रीढ़ की हड्डी के दर्द को छूमंतर कर देंगे ये 5 योगासन


By Sahil26, Oct 2023 04:12 PMnaidunia.com

पीठ दर्द

ज्यादातर लोग पीठ दर्द से परेशान रहते हैं। इस दर्द के पीछे की अहम वजह रीढ़ की हड्डी में लचीलापन न होना या दर्द होना ही होता है।

योगासन

योग को डेली रूटीन का हिस्सा बनाने से कई प्रकार के रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है। हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ योगासन का अभ्यास करना बेहद फायदेमंद होता है।

रीढ़ की हड्डी के लिए योगासन

रीढ़ की हड्डी के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आपको कुछ योगासन का अभ्यास नियमित करना होगा। आइए इन आसनों के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

भुजंगासन

रीढ़ की हड्डी के दर्द को कम करने के लिए आप भुजंगासन का अभ्यास कर सकते हैं। यह आसन रीढ़ की हड्डी में लचीलापन बढ़ा सकता है।

धनुरासन

धनुरासन का अभ्यास करने से रीढ़ की हड्डी का दर्द कम हो जाता है। इतना ही नहीं, इस योगासन का अभ्यास करने से सीने और फेफड़े खुलते हैं।

चक्रासन

रीढ़ की हड्डी का लचीलापन बढ़ाने के लिए चक्रासन को रोजाना कर सकते हैं। इस योगासन की मदद से फेफड़ों को स्ट्रेच करने में मदद मिलती है।

पश्चिमोत्तानासन

इस आसन का अभ्यास करना भी रीढ़ की हड्डी के लिए फायदेमंद होता है। इसकी मदद से आपको पीठ दर्द से छुटकारा मिल जाएगा।

सेतुबंधासन

सेतुबंधासन को ब्रिज पोज भी कहा जाता है। पीठ के बल लेटने वाले इस आसन को रोजाना 2 मिनट करने से आपको काफी फायदा मिलेगा।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

यूरिक एसिड कम करने के लिए रोज इस पत्ते को चबाएं