खर्राटे की वजह से रहते हैं परेशान? रोज करें ये 5 योगासन


By Sahil15, May 2024 12:49 PMnaidunia.com

खर्राटे की समस्या

सोने के दौरान कुछ लोगों को खर्राटे लेने की समस्या होती है। इसकी वजह से आसपास के लोगों की नींद भी प्रभावित होती है।

नींद आने में होती है परेशानी

ऐसा माना जाता है कि खर्राटे लेने की वजह से व्यक्ति गहरी नींद में नहीं सो पाता है। इतना ही नहीं, शरीर में नींद की कमी होने का खतरा भी बढ़ सकता है।

योगासन से तुरंत पाएं राहत

खर्राटे की समस्या से निजात पाने के लिए आप कुछ योगासन का अभ्यास कर सकते हैं। आइए इन फायदेमंद आसनों के बारे में जान लेते हैं।

भस्त्रिका प्राणायाम

खर्राटे की समस्या से बचने के लिए रोजाना भस्त्रिका प्राणायाम करें। इस प्राणायाम को करने से फेफड़े भी मजबूत होते हैं।

अनुलोम विलोम प्राणायाम

नाक के दोनों छिद्रों को खोलने का काम अनुलोम विलोम प्राणायाम करता है। रोजाना इसका अभ्यास करने से खर्राटे की समस्या दूर हो सकती है।

सिंह मुद्रा

गले की मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए सिंह मुद्रा का अभ्यास करें। यह मुद्रा खर्राटे को कम करने में भी मदद करती है।

शवासन करें

योग की दुनिया में शवासन को करना सबसे आसान माना जाता है। यह आसन आपके शरीर और मन को शांत रखने में मदद करता है। 

नियमित करें अभ्यास

खर्राटे की समस्या से निजात पाने के लिए इन योगासन का नियमित अभ्यास करें। अगर खर्राटे की समस्या गंभीर है तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

खर्राटे की समस्या से बचने के लिए कुछ योगासन का अभ्यास आप कर सकते हैं। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कब्ज ने जीना कर दिया है मुश्किल? करें ये 4 आयुर्वेदिक उपाय