वजन कम करना किसी चैलेंज से कम नहीं है। बढ़ते हुए वजन की वजह से शरीर कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ जाता है।
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग करना एक बेहतरीन विकल्प है। वजन कंट्रोल करने के लिए भी आप रोजाना कुछ आसान योगासन कर सकते हैं।
यह आसन पेट की चर्बी को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। त्रिकोणासन का नियमित अभ्यास करने से शरीर की लचक भी बढ़ती है।
पाचन तंत्र को दुरुस्त करने का काम यह योगासन करता है। वजन कम करने के साथ ही नौकासन पूरे शरीर को टोन करने में आपकी मदद करेगा।
इस आसन को रोजाना करने से शरीर का पोश्चर सही होता है। वृक्षासन का नियमित अभ्यास करने से पूरे शरीर को टोन करने में भी मदद मिलती है।
भुजंगासन को कोबरा पोज के नाम से भी जाना जाता है। मांसपेशियों को मजबूत बनाने वाला यह आसन वेट लॉस जर्नी में भी आपकी मदद करेगा।
योग की दुनिया में सूर्य नमस्कार को सबसे फायदेमंद आसन माना जाता है। इसमें 12 योग मुद्राओं का क्रम होता है, जिससे पूरे शरीर की एक्सरसाइज होती है और वजन भी कम होता है।
चेयर पोज यानी उत्कटासन करना भी शरीर के लिए लाभकारी होता है। खासकर वजन कम करने में यह आसन आपकी काफी मदद कर सकता है।