ज्यादातर लोगों के शरीर में लचक की काफी ज्यादा कमी होती है। बॉडी में लचीलापन कम होने पर इंसान दैनिक दिनचर्या के कामकाज भी नहीं कर पाता है।
योग करने से बॉडी को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। शरीर में लचीलापन बढ़ाने के लिए आप कुछ योगासन रोजाना कर सकते हैं।
बॉडी में कमजोरी महसूस होने पर सेतुबंधासन का अभ्यास करें। योग की दुनिया में इसे फायदेमंद आसन माना जाता है, जो शरीर का लचीलापन भी बढ़ा सकता है।
इस आसन में दोनों हाथों की आकृति गाय के मुख जैसी हो जाती है। यही कारण है कि इसे गोमुखासन कहा जाता है। खैर, इसका अभ्यास करने से भी शरीर की लचक बढ़ती है।
शरीर के लिए भुजंगासन करना भी फायदेमंद होता है। रोजाना इस आसन का अभ्यास करने से शरीर का लचीलापन आसानी से बढ़ सकता है।
दिमाग और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए उत्तानासन किया जाता है। हालांकि, यह आसन शरीर में लचीलापन बढ़ाने का काम भी करता है।
मोटापा कम करने के साथ ही शरीर की लचक बढ़ाने के लिए भी बटरफलाई पोज फायदेमंद होता है। रोजाना इसका अभ्यास करने से शरीर का वजन भी तेजी से कम होने लगता है।
यदि आपको शरीर में थोड़ी सी भी अकड़न महसूस होती है तो वीरभद्रासन का अभ्यास करें। इस आसन को करने से शरीर का लचीलापन आसानी से बढ़ जाएगा।
शरीर की लचक बढ़ान के लिए ये योगासन आप कर सकते हैं। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ