चेहरे के दाग-धब्बे होंगे कम, आज से ही करें ये योगासन


By Sahil05, Dec 2023 02:22 PMnaidunia.com

चेहरे के दाग-धब्बे

चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बे आपकी सुंदरता को कम करते हैं। इससे बचने के लिए लोग कई तरह के घरेलू उपाय भी अपनाते हैं।

योगासन दिलाएंगे राहत

यदि आप चेहरे के दाग-धब्बों से परेशान हो गए हैं तो अपने डेली रूटीन में कुछ योगासन शामिल कर सकते हैं। इन आसनों का नियमित अभ्यास करने से आपको काफी फायदा मिलेगा।

पेट से है त्वचा का कनेक्शन

पेट से त्वचा का कनेक्शन होता है। इसके बारे में हर कोई जानता है, लेकिन बहुत कम लोगों को पता होगा कि पेट से जुड़ी परेशानियों की वजह से भी चेहरे पर दाग-धब्बे आ सकते हैं।

चक्रासन

योग की दुनिया में चक्रासन को बेहतरीन आसन में से एक माना जाता है। इस योगासन को रोजाना सुबह करने से चेहरे से जुड़ी समस्याएं भी कम हो जाएंगी।

सर्वांगासन

इस आसन को सुंदरता बढ़ाने वाले योगासन के तौर पर जाना जाता है। सर्वांगासन करने में भी आसान होता है और इसके अभ्यास से शरीर और चेहरे की त्वचा भी बेहतर होती है।

नाड़ीशोधन

ज्यादातर योगासन शरीर में रक्त प्रवाह को दुरुस्त करने का काम करते हैं। इनमें से एक नाड़ीशोधन भी है। इसके तहत नाक के नथुनों से बारी-बारी से लंबा सांस लिया जाता है।

डार्क स्पॉट्स होंगे कम

यदि आप इन योगासन का नियमित अभ्यास करते हैं तो चेहरे के डार्क स्पॉट्स भी काफी हद तक कम हो जाएंगे। साथ ही, पाचन तंत्र भी बेहतर होगा।

निखरी हुई त्वचा

योग की पॉपुलैरिटी बीते कुछ सालों में लगातार बढ़ रही हैं। निखरी हुई त्वचा पाने के लिए भी आप कुछ योगासन को अपने रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

CICO Diet: इस डाइट को कर लें फॉलो, चर्बी हो जाएगी दूर