हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा का विशेष महत्व है और इस दिन शाम को माता लक्ष्मी की पूजा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं कि माघी पूर्णिमा की शाम करें पान के पत्ते का उपाय-
माघी पूर्णिमा के दिन एक हरा पान में इलायची, लौंग और दालचीनी का टुकड़ा रख दें। इसके बाद उसे पीले कपड़े में बांधकर अलमारी के ऊपर रख दें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
पान के पत्ते के उपाय पूर्णिमा के दिन शाम के समय 6:30 के बाद करना चाहिए और उसके बाद बंद अलमारी को धूप दिखाएं। इसके बाद माता लक्ष्मी को प्रणाम करके पूजा करें।
इस उपाय को माघी पूर्णिमा के शाम को करने से धन लाभ होता है और इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
माघी पूर्णिमा के दिन पान के इस उपाय को करने से माता लक्ष्मी का वास घर में होता है और इससे आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।
पुराने के पान के पत्ते को जल में प्रवाहित करना चाहिए और इस उपाय को 27 दिन तक करने से जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
अलमारी के ऊपर कभी-भी पुराना सामान नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और इससे अशांति बनी रहती है।
माघी पूर्णिमा के दिन पान के पत्ते के उपाय करें । एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM