हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है और इस दिन पूरे विधि-विधान से पूजा करने पर उनकी कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं कि गुरुवार के दिन पान के पत्ते के टोटके कैसे करें-
गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय उन्हें पान का पत्ता अर्पित करें। ऐसा करने से जीवन की सारी परेशानियां दूर होती है।
गुरुवार के दिन पान के पत्ते पर हल्दी और अक्षत रखकर तिजोरी में रखने से धन से संबंधित लाभ होता है और इससे सुख-शांति का वास होता है।
गुरुवार के दिन पान के पत्ते पर लौंग रखकर जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और इससे सुख-शांति का वास होता है।
गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी को पान का पत्ता अर्पित करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है और जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं।
गुरुवार के दिन इस उपायों को अपनाने से आर्थिक स्थिति बेहतर होती है और इससे धन-धान्य का भंडार भरा रहता है। साथ ही, पैसों की तंगी दूर होती है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
गुरुवार के दिन पान के पत्ते के ये टोटके करें । एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM