हिंदू धर्म में भगवत गीता को महत्वपूर्ण ग्रंथ माना गया है। इसमें बताई गई बातों को धर्म से ऊपर उठकर पूरी दुनिया ने स्वीकार किया है।
श्रीमद्भागवत गीता में भगवान कृष्ण की बताई जीवन से जुड़ी कुछ जरूरी बातों का जिक्र किया गया है। इसमें बताया गया है कि किन आदतों की वजह से मनुष्य का जीवन बर्बाद हो जाता है।
ऐसा कहा जाता है कि कर्मों का फल मनुष्य को जरूर मिलता है। आज बात कर रहे हैं कि किस तरह के कार्य करने से आपको बचना चाहिए।
भगवान श्री कृष्ण का कहना है कि कभी भी पराय अनाज पर बुरी नजर नहीं डालनी चाहिए। अपने परिवार का पेट मेहनत की कमाई से ही भरना चाहिए।
गीता में कहा गया है कि धोखे से कमाया गया धन आपको कुछ समय के लिए अमीर बना सकता है। हालांकि, ऐसा धन आपको नुकसान ज्यादा पहुंचाता है।
श्री कृष्ण ने यह भी कहा है कि किसी सामाजिक कार्य के लिए इकट्ठे किए गए धन को हड़पना नहीं चाहिए। ऐसा करने से आपको पाप लगेगा।
गीता के मुताबिक, पराई स्त्री पर बुरी नजर डालना माह पाप होता है। ऐसा काम व्यक्ति के मान-सम्मान को भी कम कर सकता है।
कभी भी किसी की निंदा नहीं करनी चाहिए। बुराई करने की आदत से आपकी सोच नकारात्मक हो जाती है, जो आपके जीवन को बर्बादी की ओर ले जाती है।