हिंदू धर्म में हर सप्ताह किसी न किसी भगवान को समर्पित है और बुधवार का दिन भगवान गणेश को सबोधित हैं। आइए जानते हैं कि बुधवार के दिन गणपति के ये उपाय करें, दूर होंगे सारे कष्ट-
बुधवार के दिन गणेश चालीसा का पाठ करना शुभ माना जाता है और इससे भगवान गणेश काफी प्रसन्न होते हैं।
जीवन में परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए भगवान गणेश को दूर्वा घास चढ़ाएं। इससे परिवार के सारे दुख दूर होते हैं।
इस दिन भगवान गणेश विशेष रूप से उनके पसंद का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से वह अपने भक्तों की सारी मनोकामना पूर्ण करते हैं।
इस दिन गाय को हरी घास खिलानी चाहिए। ऐसा करने से मानसिक शांति मिलती है और तनाव भी कम होता है।
बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करते समय हरे रंग का कपड़े पहनने चाहिए। इससे वह काफी प्रसनन होते हैं और अपनी कृपा बनाए रखते हैं।
इस दिन विशेष रूप से गरीबों और जरूरतमंदों को दान करना चाहिए। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
बुधवार के दिन गणपति के ये उपाय करने से सारे कष्ट दूर होंगे। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM