50 की उम्र में जवां दिखने के लिए भाग्यश्री की तरह स्टाइल करें साड़ी


By Sahil15, Aug 2024 08:02 PMnaidunia.com

भाग्यश्री साड़ी लुक

एक्ट्रेस भाग्यश्री फिटनेस और शानदार फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। 50 की उम्र में भी जवां दिखने के लिए आप उनकी साड़ी लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

लाइट बनारसी साड़ी

इन दिनों बनारसी साड़ी का खूब ट्रेंड चल रहा है। आप चाहे तो भाग्यश्री की इस लाइट बनारसी साड़ी से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

ग्रीन साड़ी

भाग्यश्री इस ग्रीन साड़ी में भी बेहद सुंदर लग रही हैं। एक्ट्रेस ने इस साड़ी के साथ मल्टीकलर ब्लाउज पेयर किया है। आप भी इस तरह की साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। 

पिंक साड़ी

आमतौर पर सभी लड़कियों को पिंक कलर पसंद आता है। परफेक्ट साड़ी लुक के लिए आप भाग्यश्री की इस पिंक साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं।

व्हाइट एंब्रॉयडरी साड़ी

खूबसूरत लुक के लिए आप व्हाइट एंब्रॉयडरी साड़ी को भी स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी पार्टी या वेडिंग के लिए परफेक्ट रहेगी।

व्हाइट सिल्क साड़ी

सिल्क साड़ी का ट्रेंड भी इन दिनों खूब चल रहा है। आप चाहे तो भाग्यश्री की तरह ऑफ व्हाइट सिल्क साड़ी को कैरी कर सकती हैं।

ब्लैक साड़ी

भाग्यश्री पर हर तरह की साड़ी सुंदर लगती है। सिंपल लुक के लिए आप एक्ट्रेस की इस ब्लैक साड़ी को भी स्टाइल कर सकती हैं।

प्रिंटेड साड़ी

गर्मियों में प्रिंटेड साड़ी को कैरी करना भी एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसके लिए आप भाग्यश्री के साड़ी लुक से आइडिया ले सकती हैं।

यहां हमने भाग्यश्री के कुछ साड़ी लुक्स शेयर किए। ऐसी ही अन्य फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Independence Day 2024: देशभक्ति के ये 7 गीत जरूर सुनें