भाग्यश्री के साड़ी लुक्स को इस फेस्टिव सीजन में करें ट्राई


By Prakhar Pandey25, Oct 2023 03:41 PMnaidunia.com

भाग्यश्री के साड़ी लुक्स

सलमान खान के साथ अपना डेब्यू करने वाली भाग्यश्री अपने साड़ी लुक्स से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। आइए देखते हैं एक्ट्रेस के फेस्टिव साड़ी लुक्स।

किलर साड़ी लुक

रोज पिंक कलर की साड़ी और ब्लैक कलर की शिमरी ब्लाउज में एक्ट्रेस अपने किलर लुक से कहर ढाने का काम कर रही हैं।

बनारसी साड़ी

रेड कलर की सिल्क साड़ी और डीप नेक ब्लाउज में बेहद प्यारी लग रही है। कानों में झुमके और गले में नेकलेस पहने हुए एक्ट्रेस अपनी गोल्डन ज्वेलरी से फैंस के दिल जीतने का काम कर रही है।

कातिलाना अदाएं

मल्टी कलर प्रिंटेड साड़ी और हाफ स्लीव ब्लाउज में जुल्फें गिराएं बेहद कातिलाना अदाएं देती नजर आ रही हैं। गोल्डन ज्वेलरी पहने हुए एक्ट्रेस बेहद प्यारी लग रही हैं।

गोल्डन साड़ी

गोल्डन कलर की ब्लैक बार्डर वाली साड़ी और स्ट्रिप ब्लाउज में डीवा बेहद ग्लैमरस लुक देती नजर आ रही है। गले में नेकलेस और कानों में झुमके पहने हुए एक्ट्रेस अपने लुक में चार चांद लगाने का काम कर रही है।

ब्यूटी इन ब्लैक

ब्लैक कलर की सेक्विन साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लुक देती देखी जा सकती हैं। कानों में झुमके पहने सटल मेकअप लगाए हुए डीवा बेहद सुंदर दिख रही है।

फैशन सेंस

ब्लैक कलर की साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज में भाग्यश्री 54 की उम्र में भी अपना शानदार फैशन सेंस फ्लॉन्ट करती नजर आ रही है।

रेड हॉट

रेड कलर की सेक्विन साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज में एक्ट्रेस अपने गॉर्जियस लुक से कहर बरपाने का काम कर रही हैं। पर्ल नेकलेस पहने हुए एक्ट्रेस अपने लुक को पूरा करने का काम कर रही हैं।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Hair Care: सिल्की और शाइनी बालों के लिए ऐसे बनाएं जेल