Bhai Dooj: भाई-बहन के अटूट प्रेम को दर्शाती हैं ये फिल्में


By Sahil07, Nov 2023 04:53 PMnaidunia.com

भाई दूज

भाई दूज का पर्व इस साल 15 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन बहन अपने भाई के माथे पर टीका लगाकर उसकी लंबी उम्र की कामना करती हैं।

बॉलीवुड फिल्में

बॉलीवुड की कुछ फिल्में ऐसी हैं, जिनमें भाई-बहन के रिश्ते को दर्शाया गया है। भाई दूज के मौके पर भी आप इन फिल्मों को देख सकते हैं।

दिल धड़कने दो

फिल्म 'दिल धड़कने दो' को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और रणबीर कपूर बहन-भाई बने हैं और दोनों के बीच कमाल का बॉन्ड दिखाया गया है।

काई पो चे

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 'काई पो चे' फिल्म में अमृता पूरी के भाई का रोल निभाया था। इस फिल्म को भी भाई दूज के मौके पर देखा जा सकता है।

रक्षा बंधन फिल्म

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘रक्षा बंधन’ फिल्म में भी भाई-बहन के प्यार को दिखाया गाय है। इस फिल्म को भी आप भाई दूज के पर्व पर देख सकते हैं।

जोश

शाहरुख खान की फिल्म 'जोश' को भी भाई दूज के दिन देखा जा सकता है। इस फिल्म में शाहरुख की बहन का रोल ऐश्वर्या राय ने निभाया है।

सरबजीत फिल्म

ऐश्वर्या राय ने फिल्म 'सरबजीत' में अपने भाई को इंसाफ दिलाने के लिए काफी हिम्मत दिखाई है। भाई दूज के मौके पर परिवार के साथ आप इस फिल्म को देख सकते हैं।

फिजा

ऋतिक रोशन और करिश्मा कपूर स्टारर फिल्म 'फिजा' को काफी पसंद किया गया। इस फिल्म में दिखाया गया है कि बहन अपने भाई को मुश्किलों से बचाने की पूरी कोशिश करती हैं।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Happy Birthday: कमल हासन से जुड़ी ये बात नहीं जानते होंगे आप