Bhai Dooj 2024: भाई-बहन के प्यार को नहीं लगेगी नजर, करें चमत्कारी उपाय


By Sahil02, Nov 2024 08:00 AMnaidunia.com

भाई दूज के उपाय

भाई दूज का पर्व 3 नवंबर को मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र में भाई-बहन के इस पर्व से जुड़े कुछ चमत्कारी उपाय बताए गए हैं।

काले तिल का प्रयोग करें

भाई-बहन के प्यार पर किसी की नजर न लगे तो इसके लिए भाई के सिर से काले तिल घुमाकर बहते पानी में बहा दें।

लाल मिर्च से नजर उतारें

लाल मिर्च को हाथ में लेकर सात बार भाई के सिर से घुमाएं। मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव नष्ट हो जाता है।

काला धागा पहनाएं

भाई की कलाई पर भाई दूज के दिन काला धागा पहनाएं। यह नकारात्मक ऊर्जा से आपके भाई का बचाव करने का काम करेगा।

पानी में कपूर डालकर नहाएं

नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करना चाहते हैं तो पानी में कपूर डालकर नहाएं। माना जाता है कि इससे भाई के ऊपर नकारात्मकता हावी नहीं होती है। 

राई का इस्तेमाल करें

बहन-भाई के प्रेम को मजबूत करना चाहते हैं तो भाई के सिर से राई को घुमाकर बहते जल में प्रवाहित कर दें। इस उपाय को नजर दोष को दूर करने के लिए प्रभावी माना जाता है।

भाई की जेब में गोमती चक्र रखें

भाई दूज के दिन भाई की जेब में गोमती चक्र रखें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से व्यक्ति को नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा मिलती है।

नींबू और हरी मिर्च का टोटका

भाई के घर के दरवाजे पर नींबू और हरी मिर्च लटकाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से घर के अंदर नकारात्मकता का प्रवेश नहीं होता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बेडरूम में रखें यह 1 फूल, रिश्ते में घुल जाएगा रोमांस