भाई दूज पर करें ये आसान उपाय, मिलेगा खूब लाभ


By Arbaaj15, Nov 2023 11:41 AMnaidunia.com

भाई दूज

आज भाई बहन के पवित्र त्योहार यानी भाई दूज मनाया जा रहा है। भाई दूज हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन मनाते है।

उपाय

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भाई दूज के दिन कुछ उपायों को करने से काफी लाभ मिल सकता है। ये उपाय काफी आसान और असरदार माने जाते है।

अकाल मृत्यु

हिंदू धर्म में गंगा या यमुना में नहाने का विशेष महत्व होता है, लेकिन आप भाई दूज के दिन गंगा या यमुना में स्नान करें तो अकाल मृत्यु से बच सकते है।

जीवन में खुशहाली

बहन जब भाई को तिलक लगाएं, तो बोले- ‘गंगा पूजे यमुना को यमी पूजे यमराज को, सुभद्रा पूजा कृष्ण को, गंगा यमुना नीर बहे मेरे भाई की आयु बढ़े’। ऐसा करने से जीवन में खुशहाली आती है।

लंबी उम्र

बहन भाई की लंबी उम्र के लिए मुख्य द्वार पर यमराज को समर्पित एक चौमुखी दीपक जलाएं। यह उपाय करने से भाई की आयु में वृद्धि हो सकती है।

आर्थिक तंगी से छुटकारा

अगर आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे है, तो भाई दूज वाले दिन पांच गोमती चक्र पर केसर और चंदन से ‘श्रीं ह्रीं श्री’ इस मंत्र को लिखें और घर की तिजोरी में रख दें।

शुभ मुहूर्त

बता दें कि आज 15 नवंबर को भाई दूज का शुभ मुहूर्त दोपहर 01:45 तक रहेगा।

धर्म और अध्यात्म की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

2024 से पहले बुध बनाएंगे इन 4 राशियों के बिगड़े काम