ओटीटी पर जल्द रिलीज होंगी ये बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज


By Prakhar Pandey30, Jun 2023 12:32 PMnaidunia.com

ओटीटी

ओटीटी पर जुलाई से लेकर नवंबर तक कई फिल्में और वेब शोज आने वाले है। आज हम आपको बताएंगे ऐसी ही वेब सीरीज और फिल्मों के बारे में।

ब्लाइंड

7 जुलाई से जियो सिनेमा पर फ्री में स्ट्रीम हो रही ब्लाइंड एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। मूवी में सोनम कपूर, पूरब कोहली, विनय पाठक और ललित दुबे अहम किरदार में है।

आईबी 71

7 जुलाई से आईबी 71 डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। विद्युत जामवाल स्टारर यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। मूवी का निर्देशन संकल्प रेड्डी और ली व्हिटेकर नहीं हैं।

द ट्रायल

द ट्रायल एक लीगल पॉलिटिकल लीगल ड्रामा फिल्म है। 14 जुलाई 2023 से यह वेब शो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। वेब शो में काजोल, जिशु सेनगुप्ता, कुब्रा सैत, शीबा चड्ढा, अली खान और गौरव पांडे भी होंगे।

तरला

7 जुलाई 2023 से तरला जी5 पर स्ट्रीम की जाएगी। पीयूष गुप्ता द्वारा निर्देशित इस बायोग्राफिकल फिल्म में हुमा कुरैशी और शारिब हाशमी अहम किरदार में है।

बवाल

जाह्नवी कपूर और वरुण धवन स्टारर बवाल जुलाई के महीने में ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। मेकर्स ने अभी तक फिल्म की डेट का अनाउंसमेंट नही किया है।

स्कैम 2003

हंसल मेहता द्वारा निर्देशित स्कैम 2003: द तेल्गी स्टोरी एक बायोग्राफिकल क्राइम ड्रामा सीरीज हैं। वेब शो में मुकेश तिवारी, सना अमीन शेख और शाद रंधावा अहम किरदार में है। 2 सितंबर से ये शो सोनी लिव पर स्ट्रीम होगा।

द आर्चीज

जोया अख्तर द्वारा निर्देशित द आर्चीज से सुहाना खान, अगस्त्य नंदा, खुशी कपूर अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली है। यह वेब शो नवंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

लंदन में दिखा जाह्नवी कपूर का जलवा