Bigg Boss 17: सलमान के शो में हुई इन धुरंधरों की एंट्री


By Sahil16, Oct 2023 12:27 PMnaidunia.com

बिग बॉस 17

टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस नए सीजन के साथ दस्तक दे चुका है। बिग बॉस के 17 कंफर्म कंटेस्टेंट्स में से ज्यादातर एक्टर, यूट्यूबर और सोशल मीडिया स्टार्स हैं।

मनारा चोपड़ा

बिग बॉस 17 की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट मनारा चोपड़ा रिश्ते में प्रियंका और परिणीति की कजिन लगती हैं। मनारा ने बॉलीवुड में ‘जिद’ फिल्म से डेब्यू किया था। अब वह रियलिटी शो में धमाल मचाती नजर आएंगी।

ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट

ऐश्वर्या और नील को ‘गुम है किसी के प्यार में' की वजह से जानते हैं। रियल लाइफ में दोनों पति-पत्नी है और बिग बॉस हाउस में साथ एंट्री ली है।

ईशा मालवीय और अभिषेक

'उडारियां' फेम ईशा मालवीय और अभिषेक एक दूसरे को डेट कर चुके हैं। हालांकि, अब उनका रिलेशन नफरत में बदल चुका है, जिसकी झलक बिग बॉस 17 के मंच पर देखने को मिली।

मुनव्वर फारूकी

स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। बीते कुछ सीजन से बिग बॉस में उनकी एंट्री को लेकर बज बना हुआ था। आखिरकार बिग बॉस 17 में मुनव्वर की एंट्री हो चुकी है।

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन

बिग बॉस 17 में दो कपल की एंट्री हुई है। इसमें अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का नाम भी शामिल है। अंकिता को ‘पवित्र रिश्ता’ सीरियल से फेम मिला था।

अनुराग डोभाल

यूट्यूबर अनुराग डोभाल को बाबू भैया और UK07 राइडर के नाम से जाना जाता है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या अनुराग को अपने साथी यूट्यूबर एल्विस यादव और अभिषेक मल्हान जितनी पॉपुलैरिटी मिल पाएगी।

सोनिया बंसल

सोनिया बंसल पेशे से एक एक्ट्रेस हैं। उन्होंने फिल्म ‘100 करोड़’ से डेब्यू किया था। अब एक्ट्रेस अपनी ग्लैमरस अदाओं का जलवा बिग बॉस हाउस में बिखेरती नजर आएंगी।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सिनेमाघरों में फिल्मों की लाइन, वीकेंड जमकर हुई कमाई