Bigg Boss 17 में ग्लैमर का तड़का लगाएंगी ये हसीनाएं


By Sahil16, Oct 2023 08:00 PMnaidunia.com

बिग बॉस 17

टीवी का कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस एक बार फिर चर्चा में आ गया है। 15 अक्टूबर को बिग बॉस 17 का आगाज हुआ है। इस बार बीबी हाउस में कई नए बदलाव भी किए गए हैं।

हसीनाओं की एंट्री

बिग बॉस के नए सीजन में इस बार एक से बढ़कर एक खूबसूरत एक्ट्रेसेज की एंट्री हुई है, जो शो में ग्लैमर का तड़का लगाती नजर आ रही हैं।

अंकिता लोखंडे

बिग बॉस 17 में एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने एंट्री ली है। एक्ट्रेस के नाम को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ था। इससे पहले वाले सीजन के लिए भी उन्हें अप्रोच किया गया था।

मन्नारा चोपड़ा

एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा की एंट्री भी बिग बॉस हाउस में हुई है। दरअसल, मन्नारा प्रियंका चोपड़ा के मामा की बेटी हैं। एक्ट्रेस बिग बॉस के घर में एंट्री लेने वाली पहली कंटेस्टेंट भी है।

ऐश्वर्या शर्मा

'गुम है किसी के प्यार में' सीरियल फेम एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने अपने पति नील भट्ट के साथ बिग बॉस हाउस में एंट्री की है। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिलता है।

सोनिया बंसल

सोनिया बंसल भी पेशे से एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं। सोनिया हिंदी के अलावा तेलुगू फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर एक्ट्रेस का कातिलाना अंदाज देखने को मिलता है।

ईशा मालवीय

उडारियां फेम एक्ट्रेस ईशा मालवीय ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार के साथ एंट्री ली। ईशा महज 20 साल की हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

बोल्ड लुक में आएंगी नजर

बिग बॉस 17 में ये सभी पॉपुलर हसीनाएं बोल्ड लुक में नजर आने वाली हैं। बिग बॉस लवर्स शो में अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को देखने के लिए एक्साइटेड भी हैं।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

43 की उम्र में भी श्वेता तिवारी ने दिखाया अपना हॉट अंदाज