Bigg Boss के घर से बेइज्जत करके निकाले गए हैं ये कंटेस्टेंट


By Sahil17, Oct 2023 04:25 PMnaidunia.com

शो से निकाले गए कंटेस्टेंट्स

बिग बॉस के नए सीजन का आगाज हो चुका है। आज बात उन कंटेस्टेंट्स के बारे में कर रहे हैं, जिन्हें बीबी हाउस से नियम उल्लंघन की वजह से बाहर कर दिया गया था।

अर्चना गौतम

बिग बॉस 16 में नजर आई अर्चना गौतम को भी शो से बाहर निकाल दिया गया था। इसका कारण शिव ठाकरे के साथ फिजिकल होने की कोशिश थी।

अफसाना खान

पॉपुलर सिंगर और बिग बॉस कंटेस्टेंट अफसाना खान को भी बिग बॉस से बाहर किया गया था। दरअसल, अफसाना को हाथ में चाकू लेकर धमकाते हुए देखा गया था।

कुशाल टंडन

बिग बॉस कंटेस्टेंट कुशाल टंडन ने एक्ट्रेस और अपनी एक्स गर्लफ्रेंड गौहर खान के लिए एंडी कुमार की पिटाई की थी। इसकी वजह से उन्हें बाहर निकाल दिया गया था।

मधुरिमा तुली

इस लिस्ट में मधुरिमा तुली का नाम भी शामिल है, क्योंकि उन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड विशाल आदित्य की फ्राई पैन से पिटाई कर दी थी।

उमर रियाज

बिग बॉस 15 में उमर रियाज ने हिस्सा लिया था। प्रतीक सहजपाल के साथ मारपीट करने की वजह से उन्हें शो के बीच से ही निकाल दिया गया था।

विकास गुप्ता

विकास गुप्ता ने बिग बॉस 14 में अर्शी खान को स्विमिंग पुल में धक्का दे दिया था। इसकी वजह से बिग बॉस ने विकास को शो से बाहर निकाल दिया था।

प्रियांक शर्मा

बिग बॉस 11 में प्रियांक शर्मा ने कैमरे के सामने ही आकाश गुप्ता को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद उन्हें शो से बाहर निकाल दिया गया था।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Navratri 2023: इन साउथ की एक्ट्रेसेस की साड़ी को करें ट्राई