डांसर बनने के लिए मनीषा रानी ने छोड़ा था घर, पढ़ें स्ट्रगल स्टोरी


By Sahil22, Jun 2023 03:03 PMnaidunia.com

मनीषा रानी

मनीषा रानी का नाम जेहन में आते ही उनकी वीडियो याद आ जाती है। सोशल मीडिया पर उनकी काफी फैन फॉलोइंग है। वह अपनी कंटेंट से लोगों का मनोरंजन करने के लिए जानी जाती हैं।

बिग बॉस ओटीटी

मनीषा रानी सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई हैं। शो के पहले ही एपिसोड में सलमान खान के साथ उनकी प्यारी नौक झौक देखने को मिली।

डांसर बनने के लिए छोड़ा घर

मनीषा रानी ने बिग बॉस ओटीटी के लेटेस्ट एपिसोड में खुलासा किया है कि बचपन से उनका डांसर बनने का सपना था, लेकिन घर वाले इसके लिए राजी नहीं थे। ऐसे में वह घर छोड़कर भाग गई थीं।

मनीषा का संघर्ष

मनीषा ने अपने संघर्ष की कहानी बयां करते हुए बताया कि वह बगैर टिकट के बिहार से कोलकाता भाग गई थीं। कोलकाता में उन्हें पैसों की तंगी का सामना करना पड़ा था।

पैसों के लिए किया ये काम

सोशल मीडिया स्टार मनीषा ने कोलकाता के होटल में वेटर का काम किया। मनीषा का कहना है कि उन्हें आठ घंटे तक खड़े होकर काम करना पड़ता था।

बैकग्राउंड डांसर

अपने जर्नी के बारे में दोस्त को बताते हुए मनीषा ने बताया कि वह शादियों में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि कोलकाता को वह हमेशा याद रखेंगी।

डांस इंडिया

डांस मनीषा रानी ने साल 2015 में अपने डांसर बनने के सपने के लिए 'डांस इंडिया डांस' में हिस्सा लिया था। इस रियलिटी शो से भी मनीषा रानी चर्चा में आई थीं।

यूट्यूबर

बिहार की रहने वाली मनीषा रानी पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बन चुकी हैं। यूट्यूब पर मनीषा के 4 मिलियन से ज्यादा फैन हैं। वहीं, इंस्टाग्राम पर उनके 4.5 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

प्रभास को आदिपुरुष के बाद अब सालार से होंगी उम्मीदें