Bigg Boss OTT 2 कंटेस्टेंट्स की असली उम्र जान हो जाएंगे हैरान


By Sahil28, Jul 2023 11:26 AMnaidunia.com

बिग बॉस

सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी पर भी चर्चा में बना हुआ है। दर्शक टीवी पर आने वाले शो की तरह ही इसे भी प्यार दे रहे हैं।

कंटेस्टेंट्स

बिग बॉस ओटीटी 2 के कंटेस्टेंट्स अलग-अलग वजह के चलते सुर्खियां बटोर रहे हैं। चलिए जान लेते हैं शो के कंटेस्टेंट की असली उम्र के बारे में।

अविनाश सचदेव

अविनाश सचदेव की उम्र को लेकर कई बार बिग बॉस के घर में बहस हो चुकी है। अविनाश की उम्र 36 साल हैं।

पूजा भट्ट

महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट भी शो के अंदर कई बार अपनी उम्र बता चुकी हैं। दरअसल, पूजा 51 साल की हैं।

अभिषेक मल्हान

फुकरा इंसान के नाम से पॉपुलर अभिषेक मल्हान बिग बॉस ओटीटी के स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट में से एक हैं। बेहद कम लोग जानते हैं कि वह 26 साल के हैं।

बेबिका धुर्वे

बेबिक धुर्वे ने अपनी उम्र का खुलासा बिग बॉस के अंदर नहीं किया है, लेकिन दावा किया जाता है कि वह 35 साल की हैं।

जिया शंकर

जिया शंकर का जन्म मुंबई में हुआ था। बिग बॉस से पहले वह कई सीरीज में काम कर चुकी हैं। उनकी उम्र 28 साल है।

एल्विश यादव

मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। बेबिका से बात करते हुए एल्विश ने बताया था कि उनकी उम्र 25 साल है।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

साउथ स्टार्स ने इन फिल्मों से किया बॉलीवुड डेब्यू