टीवी का कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस अक्सर चर्चा में बना रहता है। शो के कंटेस्टेंट्स भी अक्सर किसी न किसी वजह को लेकर सुर्खियों में रहते हैं।
बिग बॉस हाउस में कुछ एक्ट्रेसेज बॉडी शेमिंग का सामना भी कर चुकी हैं। आइए इन हसीनाओं के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
बिग बॉस ओटीटी 2 में देखा गया कि बेबिका धुर्वे बॉडी शेमिंग का शिकार हो गई थीं। कुछ कंटेस्टेंट्स ने शो के अंदर उनके वजन को लेकर ताने मारे थे।
शहनाज गिल को बिग बॉस के घर से लोगों के बीच पहचान मिली। बिग बॉस 13 में एक्ट्रेस को बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा था।
अर्शी खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। वह कई बार बिग बॉस के अंदर बॉडी शेमिंग का शिकार हुई थीं। इसके अलावा, शो के कंटेस्टेंट्स उनके बोलने के अंदाज का भी मजाक उड़ाते थे।
बिग बॉस सीजन 11 की विनर शिल्पा शिंदे को भी बॉडी शेमिंग का शिकार हुई थीं। शिल्पा को उनके वजन से जुड़ी कई बातें सुनाई गई थी।
बिग बॉस ओटीटी 2 में वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री करने वाली आशिका भाटिया ने बताया कि एल्विश यादव ने उनकी बॉडी शेमिंग की थी।
बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट निमृत कौर आहलूवालिया का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। निमृत को भी फिटनेस से जुड़े ताने सुनने को मिले थे।
टीवी एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान भी बिग बॉस 16 में नजर आई थीं। सुंबुल की लुक्स का बाकी कंटेस्टेंट्स ने खूब मजाक उड़ाया था।