बॉलीवुड की 7 सबसे लंबी मजेदार फिल्में


By Prakhar Pandey23, Oct 2023 03:16 PMnaidunia.com

सबसे लंबी मजेदार फिल्में

बॉलीवुड ने कई ऐसी फिल्में बनाई हैं जो लंबी होने के साथ-साथ काफी मजेदार भी रही है। आइए जानते हैं बॉलीवुड की 7 सबसे लंबी मजेदार फिल्मों के बारे में।

गैंग्स ऑफ वॉसेपुर

गैंग्स ऑफ वॉसेपुर कुल मिलाकर 5 घंटे से अधिक लंबी फिल्म थी। इस फिल्म को दो पार्ट्स में रिलीज किया गया था। गैंग्स ऑफ वासेपुर 1 2 घंटे 40 मिनट और इसकी दूसरी फिल्म भी लगभग इतनी ही लंबी है।

तमस

गोविंद निहलानी द्वारा निर्देशित इस तमस भी एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। तमस भी लगभग 4 घंटे 58 मिनट लंबी बै। यह फिल्म 1988 में रिलीज हुई थी।

एलओसी कारगिल

2003 में रिलीज हुई एलओसी कारगिल भी एक हिस्टोरिकल वार फिल्म है। जेपी दत्ता द्वारा निर्देशित यह फिल्म 4 घंटे 15 मिनट लंबी थी।

मेरा नाम जोकर

मेरा नाम जोकर एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। राज कपूर द्वारा निर्देशित इस फिल्म करीब 4 घंटे 4 मिनट की है। इस फिल्म में राज कपूर और सिमी ग्रेवाल अहम भूमिका में है।

संगम

1964 में आई संगम एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म हैं। राज कपूर द्वारा निर्देशित एक लंबी और मजेदार फिल्म है। यह फिल्म भी लगभग 3 घंटे 58 मिनट लंबी है।

लगान

आशुतोष गोवरिकर द्वारा निर्देशित लगान एक एपिक म्यूजिक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म को ऑस्कर के लिए भी नामित किया गया था। लगान 3 घंटे 44 मिनट लंबी हैं।

खतरनाक

भरत रंगाचेरी द्वारा निर्देशित खतरनाक एक एक्शन ड्रामा फिल्म थी। संजय दत्त स्टारर इस फिल्म की अवधि भी लगभग 3 घंटे 43 मिनट लंबी हैं।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

नहीं थम रहा Leo का तूफान, तीसरे दिन भी दिखा जलवा