कई बार पक्षी हमारे घरों के अंदर या बाहर घोंसला बना लेते हैं।
क्या आप जानते हैं कि पक्षियों का घर में घोंसला बनाना शुभ और अशुभ संकेत देता है। आइए जानते हैं।
गौरैया चिड़िया का घर में घोंसला बनाना शुभ माना जाता है। यह पॉजिटिविटी का सूचक है। इसका अर्थ है कि घर में सुख-शांति का आगमन होगा।
घर में मुर्गे-मुर्गी का घोंसला बनाना शुभ होता है। इससे जातक का भाग्य चमकता है और तरक्की होती है।
काली चींटियां अगर घर में रहने का ठिकाना बनाती हैं, तो इसे शुभ फल का प्रतीक माना गया है। वहीं, घर में लाल चीटिंयों का आना अशुभ माना जाता है।
घर में मधुमक्खी का छत्ता बनना अशुभ माना जाता है। ऐसा होना किसी बड़ी दुर्घटना का संकेत है।
चमगादड़ का घर में आना अशुभ माना जाता है। अगर किसी घर में चमगादड़ आ जाएं तो तुरंत बाहर निकाल देना चाहिए
घर में कबूतर का घोंसला बनना अशुभ होता है। बालकनी या छत पर घोंसला बनाने का मतलब है कि व्यक्ति के जीवन में दुर्भाग्य आने वाला है।