अक्सर आपने अपने या दूसरों के शरीर पर निशान देखें होंगे, लेकिन यह निशान देखने में साधारण लगते हैं। असल में यह बर्थ मार्क होते हैं, जो इंसान के भविष्य और भाग्य को दर्शाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि शरीर के किन निशानों से अपना भाग्य जानें-
कुछ लोगों के शरीर पर जन्म से ही कुछ निशान होते हैं, जिन्हे बर्थमार्क कहा जाता है। समुद्र शास्त्र के अनुसार ये इस तरह के बर्थमार्क से व्यक्ति का स्वभाव में जाना जा सकता है। हर निशान का अपना अलग मतलब होता है।
जिन लोगों के पीठ पर बर्थ मार्क होता है, वह लोग जन्म से ही भाग्यशाली होते हैं। ऐसे लोग खुले विचार के होते हैं और अपनी बातों को खुल कर रखते हैं।
जिन लोगों के चेहरे पर बर्थ मार्क होता है उनके पास पैसों की किसी प्रकार की कमी नहीं रहती है।इन लोगों के चेहरे पर बर्थ मार्क होना सौभाग्य की निशानी माना जाता है।
जिन लोगों के पेट पर बर्थ मार्क होता है ऐसे लोग लालची माने जाते हैं। इन लोगों को जीवन में कभी संतुष्टि नहीं मिलती है। इनका मन थोड़े से कभी नहीं पूरा होता।
जिन लोगों के पैर पर बर्थ मार्क होता है ऐसे लोग जीवन में तरक्की करते हैं। ये लोग दूसरों के लिए भाग्यशाली होते हैं। जीवन में कम मेहनत करके सफलता हासिल कर लेते हैं।
जिन लोगों के सीने पर बर्थ मार्क होता है ऐसे लोग हंसमुख होते हैं। ये लोग आसानी से किसी का दिल जीत लेते हैं। इनका वैवाहिक जीवन काफी सुखमय रहता है।
शरीर पर इन निशानों से भाग्य जान सकते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM