किस्मत के धनी होते हैं इन हिस्सों पर बर्थमार्क वाले लोग


By Sahil08, Jun 2024 05:08 PMnaidunia.com

शरीर पर बर्थमार्क

हमारे शरीर पर जन्म से ही कुछ चिन्ह या तिल होते हैं। ज्योतिष में इन्हें ही बर्थमार्क का नाम दिया गया है। माना जाता है कि बॉडी पर मौजूद इन चिन्हों का खास अर्थ होता है।

लक्की बर्थमार्क

ज्योतिष शास्त्र में शरीर पर मौजूद कुछ बर्थमार्क को शुभ माना जाता है। ऐसा भी कहा जाता है कि इन हिस्सों पर तिल या चिन्ह वाले लोग भाग्यशाली होते हैं।

पीठ पर बर्थमार्क

जिस व्यक्ति की पीठ पर बर्थमार्क होता है वह आर्थिक मामलों में भाग्यशाली होते हैं। इस जगह पर बर्थमार्क वाले लोगों के अंदर नेतृत्व करने की क्षमता भी पाई जाती है।

कानों पर बर्थमार्क

ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि कान पर बर्थमार्क वाले व्यक्ति बुद्धिमान होते हैं। करियर के क्षेत्र में इनके काफी जल्दी सफलता प्राप्त होती है।

गर्दन पर बर्थमार्क

ज्योतिष में गर्दन पर बर्थमार्क को मेहनत का प्रतीक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि गर्दन पर चिन्ह वाले लोग बहुत मेहनती होते हैं।

माथे पर बर्थमार्क होता है शुभ

जिन लोगों के माथे पर चिन्ह होता है उनके अंदर सोचने-समझने की बेहतरीन क्षमता होती है। इतना ही नहीं, इस तरह की व्यक्ति दूसरों का ध्यान भी काफी ज्यादा आकर्षित करते हैं।

पैर पर चिन्ह

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पैरों पर बर्थमार्क वालों को घूमना पसंद होता है। ऐसे लोगों को नई चीजों का अनुभव करना भी अच्छा लगता है।

हाथ पर बर्थमार्क

जिनके हाथ पर बर्थमार्क होता है ऐसे लोग समझदार होते हैं। बाएं हाथ पर चिन्ह वाले व्यक्ति के अंदर देने की प्रवृत्ति ज्यादा होती है। इसका मतलब है कि ऐसे लोग ज्ञान, पैसा, भोजन आदि चीजों का दान ज्यादा करते हैं।

यहां हमने जाना कि शरीर के किन हिस्सों पर बर्थमार्क वाले लोग भाग्यशाली होते हैं। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

2024 में शनि व्रकी कब हो रहे हैं?