Diabetes का काल है यह हरा जूस


By Ritesh Mishra23, Feb 2025 09:05 AMnaidunia.com

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसे कंट्रोल रखना बेहद आवश्यक है। सही डाइट, रोजाना व्यायाम और दवाइयां इस बीमारी के इलाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

शुगर में करेला का जूस

स्वाद में कड़वा करेला भी डायबिटीज पेशेंट के लिए फायदेमंद माना जाता है। चलिए जानते हैं, डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए करेला कैसे काम आता है।

करेले जूस के फायदे

करेले में मौजूद प्राकृतिक पोषक तत्व ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं। यह शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक हैं। करेले में पाए जाने वाले चारेंटिन और पॉलीपेप्टाइड शुगर लेवल को कम करने में मददगार होते हैं।

इंसुलिन सेंसिटिविटी के लिए करेले का जूस

करेले के जूस में ग्लूकोज पाया जाता है, जो शरीर की कोशिकाओं में अवशोषित करने की प्रक्रिया में सुधार करता है। यह इंसुलिन की कार्य करने की क्षमता को बढ़ाता है।

वजन कम करने के लिए करेले का जूस

करेले का जूस मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और वजन कम करने में सहायक है। यह शरीर में जमा अनावश्यक फैट को कम करता है।

पाचन तंत्र को दुरुस्त करने के लिए करेला

करेले का जूस पाचन क्रिया को मजबूत करता है और कब्ज व पेट की समस्याओं से आराम दिलाता है। यह शरीर को डिटॉक्स करता है।

मजबूत इम्यून सिस्टम के लिए करेले का जूस

करेले का जूस एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

ग्लोइंग स्किन के लिए करेले का जूस

स्किन पर निखार के लिए करेले का जूस काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके जूस को नियमित पीने से स्किन पर पिंपल्स नहीं होते हैं।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

सोने से पहले 2 इलायची चबाने से फुर्र होती हैं ये बीमारियां