कालीमिर्च के इन उपायों से दूर होगी हर परेशानी


By Prakhar Pandey03, May 2024 02:07 PMnaidunia.com

कालीमिर्च का महत्व

किचन में पाई जाने वाली कालीमिर्च का इस्तेमाल सिर्फ खाना बनाने में नहीं किया जाता है, बल्कि ज्योतिष में भी इसके कई उपाय बताए गए हैं।

करें ये उपाय

ज्योतिष में बताए गए कालीमिर्च के इन उपायों को करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

शनि दोष से मिलेगी मुक्ति

अगर शनि दोष से परेशान हैं और इसके चलते कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है तो इससे छुटकारा पाने के लिए कालीमिर्च से जुड़ा उपाय कर सकते हैं।

काले कपड़े में बांधे कालीमिर्च

इसके लिए एक काले कपड़े में थोड़ी सी कालीमिर्च बांधकर उसमें 11 रुपये रखकर किसी गरीब व्यक्ति को दान करें, ऐसा करने से शनि दोष से छुटकारा मिलेगा।

नजर दोष से मिलेगा छुटकारा

अगर घर में किसी को नजर लग गई है तो इससे छुटकारा पाने के लिए 7 कालीमिर्च लेकर जिसको नजर लगी है उसके सिर के ऊपर से नजर उतारें, ऐसा करने से नजर दोष दूर होता है।

आर्थिक तंगी होगी दूर

अगर बहुत दिनों से धन संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे हैं और तमाम कोशिशों के बाद इससे छुटकारा नहीं मिल रहा है तो 5 कालीमिर्च लेकर सिर के ऊपर से नजर उतारें और फिर इसे किसी चौराहे पर चारों दिशाओं में फेंक दें।

धन लाभ होगा

यह उपाय करने से धन संबंधी परेशानियां दूर होंगी और धन प्राप्ति के योग बनेंगे, जिससे कार्यों में सफलता मिलेगी और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

सभी कार्य होंगे पूरे

कार्यों में सफलता नहीं मिल रही है तो घर के मुख्य द्वार पर कालीमिर्च रखें और घर से निकलते वक्त इस पर पैर रखते हुए निकलें, यह उपाय करने से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी।

कालीमिर्च से जुड़े इन उपायों को करने से जीवन में तरक्की होगी और कार्यों में सफलता मिलेगी। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

3 दशक बाद बनेगा मूल योग, शनि देंगे अपार धन