जीवन में सफलता पाने के लिए मां-बाप का आशीर्वाद बेहद जरूरी होता है आइए जानते हैं मां-बाप का चरण स्पर्श करने से कौन-सी परेशानियां दूर होती है।
माता-पिता की सेवा और उनका सम्मान करना हर बच्चे का परम कर्तव्य होता है। यदि आप ऐसा नहीं करते तो भविष्य में जरूर कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता हैं।
माता पिता को हिंदू धार्मिक शास्त्रों में भगवान का दर्जा दिया गया है। ऐसे में अगर आप अपने मां-बाप की ही अच्छे से सेवा करें तो भगवान भी प्रसन्न होते है।
अगर आप बहुत पूजा-पाठ करते हैं या भगवान में श्रद्धा भी रखते है और मां-बाप का सम्मान नहीं करते तो इससे भगवान भी अत्यंत दुखी होते है।
अपने माता-पिता का हर शुभ अवसर और मौकों पर आशीर्वाद लेते रहें। साथ ही, हर स्थान पर उनका सम्मान करें। क्योंकि आपके बचपन से लेकर जवानी तक आपके माता-पिता ने आपको संभाला है।
माता- पिता का आशीर्वाद लेने से व्यक्ति कभी भी जीवन में कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी उम्मीद नहीं हारता। इसके अलावा जीवन में धन-दौलत, सुख-समृद्धि और सफलता भी मिलती है।
अपने से वरिष्ठ का पैर छूने से स्वयं में नम्रता और दूसरों के प्रति आदर का भाव भी आता है। साथ ही, अगर आप किसी का अभिवादन करते है तो वह भी आपको खुशी से आशीर्वाद देता है।
माता पिता के आशीर्वाद से व्यक्ति के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह तेजी से बढ़ता है। अगर आपके मां-बाप आपसे प्रसन्न रहेंगे तो आप दिन दुगनी और रात चौगुनी तरक्की करेंगे।