गर्मियों के मौसम में डिहाइड्रेशन की समस्या होना आम है। ऐसे में ब्लड प्रेशर के मरीजों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। इसलिए, इन भोजन से दूरी रखना फायदेमंद हो सकता है।
अचार में नमक की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है। यह ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए नुकसानदेह है।
ब्लड प्रेशर के मरीजों को तीखा और तले-भुने हुए खाद्य पदार्थ का सेवन करने पर बीपी अचानक बढ़ सकता है।
आज-कल कई नूडल्स मात्र 2-4 मिनट में बनकर तैयार हो जाते हैं, इन्हें प्रोसेस्ड फूड्स भी कहा जाता है। इसमें सोडियम और प्रिजर्वेटिव्स की मात्रा ज्यादा होती है।
मीठा खाने से ब्लड प्रेशर सीधे तौर पर नहीं बढ़ता है, लेकिन इससे वजन बढ़ सकता है। जो ब्लड प्रेशर के खतरे को बढ़ा सकता है।
इन चीजों को खाने की बजाय ताजे फल, सब्जियां और ओट्स को डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।
अगर आपको बार-बार ब्लड प्रेशर बढ़ने की शिकायत होती है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com