2023 की शुरुआत से ही पठान के साथ ऐसा ट्रेंड शुरू हुआ, जिसमें विलेन को हीरो से अधिक पावरफुल दिखाया गया है। आइए जानते है 2023 के दमदार बॉलीवुड विलेन्स के बारे में।
एनिमल फिल्म में भी बॉबी देओल का किरदार रणबीर कपूर के किरदार पर काफी भारी पड़ता है। बॉबी देओल का किरदार फिल्म में भले ही छोटा है पर वह जितनी बार भी स्क्रीन पर आता है हीरो से अधिक मजबूत दिखता है।
भोला फिल्म में अजय देवगन के सामने दीपक डोबरियाल का किरदार भी बेहद दमदार तरीके से लिखा गया है। दीपक अपनी चालाकी से अजय देवगन को कई बार चौंका देते है।
वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्म पठान में जॉन अब्राहम ने विलेन के किरदार में जान डाल दी थी। पूरी फिल्म में जॉन ने शाहरुख को जबरदस्त तरीके से डॉमिनेट किया है।
जवान फिल्म में विजय सेतुपति ने आर्म्स डीलर का किरदार निभाया था। शाहरुख के सामने विजय भी पूरी फिल्म उनपर काफी हावी रहते है। क्लाइमैक्स में जाकर फिल्म का निर्णय होता है।
टाइगर 3 फिल्म में इमरान हाशमी का किरदार भी बड़ी शातिरता से लिखा गया है। इमरान हाश्मी बिना ज्यादा एक्शन किए दिमाग से टाइगर पर भारी पड़ते है।
गदर 2 में विलेन का किरदार निभाने वाले मनीष वाधवा पूरी फिल्म में दमदार अपीयरेंस देने का प्रयास करते है। हालांकि, फिल्म के क्लाइमैक्स तक धीरे-धीरे उनका किरदार काफी कमजोर दिखने लगता है।
सैफ अली खान ने बतौर विलेन आदिपुरुष में दमदार किरदार निभाया है। बतौर रावण, भले ही सैफ के किरदार की डिजाइनिंग अच्छी न हो, लेकिन फिर भी वे अपने रोल में काफी अच्छा काम करने का प्रयास करते है।