अजय देवगन की आने फिल्म मैदान 10 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। ऐसे में आज हम आपको उनकी आने वाली 8 सिक्वल फिल्मों के बारे में बताएंगे।
बॉलीवुड के स्टार कहे जाने वाले अजय की 8 लगातार सिक्वल फिल्मों का इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे हैं। इनमें अजय देवगन का क्रेज जबरदस्त रहने वाला है।
इन फिल्मों सिंघम अगेन, रेड 2, दृश्यम 3 से लेकर सन ऑफ सरदार 2 और धमाल 4 जैसे बड़ी फिल्में आ रही हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाएगी।
अजय देवगन फिलहाल दो फिल्मों पर एक साथ काम कर रहे हैं। पहली रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन और दूसरा नाम राजकुमार गुप्ता की रेड 2 है।
रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन इसी वर्ष 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इसके बाद अजय दे दे प्यार दे 2 और सन ऑफ सरदार 2 फिल्म की शूटिंग करेंगे।
दे दे प्यार दे 2 का पहला शेड्यूल 15 दिनों का होगा। उसके बाद वो सन ऑफ सरदार 2 पर बढ़ेंगे। दे दे प्यार दे 2 को अंशुल शर्मा बनाने वाले हैं।
उसके अलावा तीन फिल्मों पर काम चल रहा है। इस लिस्ट में धमाल 4, गोलमाल 5 और दृश्यम 3 जैसे नाम शामिल हैं। सोर्स ने बताया है कि शैतान 2 भी बन सकती है।
अजय देवगन और आर माधवन के साथ ज्योतिका की फिल्म शैतान ने 150 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है। उसके बाद इसके दूसरे पार्ट आने की उम्मीद भी है।