बॉलीवुड में अनिल कपूर का जादू सर चढ़कर बोलता है। 44 वर्ष के लंबे करियर के बाद भी उनकी फैन फॉलोइंग कम नहीं हुई है। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से एक अलग पहचान बनाई है।
फिल्म कर्मा अनिल कपूर की एक कामयाब फिल्म रही है। यह एक मल्टी स्टारर मूवी है जो 8 अगस्त 1986 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
अनिल कपूर की यह फिल्म आज भी लोगों के दिलों पर राज करती है। यह 25 मई 1987 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी और आते ही हिट हो गई थी।
11 नवंबर 1988 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म तेजाब बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। इस फिल्म के सारे गाने भी सुपरहिट हुए थे।
राम और लखन में अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ की जोड़ी देखने को मिली थी। 27 जनवरी 1989 को सिनेमाघरों में आई थी जो बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी।
राम और लखन में अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ की जोड़ी देखने को मिली थी। 27 जनवरी 1989 को सिनेमाघरों में आई थी जो बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी।
9 मार्च 1990 को आई फिल्म किशन कन्हैया को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में अनिल कपूर के साथ माधुरी दीक्षित नजर आई थीं।
अनिल कपूर के करियर की ये दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी। 3 अप्रैल 1992 को रिलीज हुई इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
25 मार्च 1994 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई फिल्म लाडला काफी हिट हुई थी। इस फिल्म में अनिल कपूर के साथ श्रीदेवी नजर आई थीं।