वरुण धवन बॉलीवुड फिल्म इंड्रस्टी के जाने माने एक्टर हैं। वरुण अपनी फिल्मों में शानदार एक्टिंग से अक्सर फैंस को इंप्रेस करते हैं।
वरुण धवन का फिल्मी करियर काफी शानदार रहा हैं। एक्टर अभी तक लगभग 15 फिल्मों में काम कर चुके हैं।
वरुण धवन ने बॉलीवुड में साल 2012 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू किया था। एक्टर की डेब्यू फिल्म सेमी हिट रही थी।
वरुण धवन ने फिल्मी करियर में हिट फिल्मों के अलावा कुछ फ्लॉप फिल्में भी दी हैं। आइए जानते हैं कि एक्टर की कौन-कौन सी फिल्में फ्लॉप हुई थी।
साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म कलंक बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी। फिल्म में वरुण धवन के साथ आलिया भट्ट लीड रोल में थी।
साल 2020 में आई फिल्म स्ट्रीट डांसर 3d भी वरुण धवन के करियर की फ्लॉप फिल्म थी। फिल्म ने 68 करोड़ का कलेक्शन किया था।
वरुण धवन ने अभी तक अपने फिल्मी करियर में केवल 2 ही फ्लॉप फिल्में दी है। वरुण धवन की अभी तक कोई फिल्म ब्लॉकबस्टर भी नहीं हुई है।
मनोरंजन की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ