बॉलीवुड में कई ऐसे अभिनेता भी हैं जिन्होंने भारत के बाहर भी अपनी अदाकारी का परचम लहराया है। आइए जानते हैं बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में जिन्होंने हॉलीवुड में भी काम किया है।
ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज फिल्म में दीपिका पादुकोण ने काम किया हैं। इस हॉलीवुड फिल्म में विन डीजल और डोनी येन भी अहम भूमिका में थे।
प्रियंका चोपड़ा ने 2017 में ‘बेवॉच’ फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। एक्ट्रेस अब तक कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
आलिया भट्ट भी 2023 में फिल्म ‘हॉर्ट ऑफ स्टोन’ से अपना हॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म में गैल गैडोट अहम भूमिका में हैं।
फास्ट एंड फ्यूरियस 7 में अली फजल स्पेशल अपीयरेंस में नजर आए थे। एक्टर ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी कलाकारी का लोहा मनवाया हैं।
नेटफ्लिक्स पर मौजूद फिल्म ‘एक्सट्रेक्शन’ में क्रिस हेम्सवर्थ के अपोजिट रणदीप हुड्डा नजर आए थे। इस फिल्म के एक्शन सीक्वेंस की काफी तारीफ की गई थी।
अनिल कपूर 2008 में आई हॉलीवुड फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर में नजर आए थें। इस फिल्म में कई भारतीय कलाकारों ने काम किया था।
दिवंगत एक्टर इरफान खान ने कई हॉलीवुड फिल्मों में काम किया था। 2012 में आई ‘द अमेजिंग स्पाइडर मैन’ में इरफान ने डॉक्टर रजीत राथा नाम का किरदार निभाया था।