अक्षय कुमार ने अपने करियर की शुरुआत में कई फ्लॉप फिल्में दी थी। एक्टर ने सौगंध फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था जो कि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।
करीना ने रिफ्यूजी फिल्म से अपना बॉलीवुड करियर शुरू किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। हालांकि इसके बाद एक्ट्रेस ने मुड़कर पीछे नहीं देखा।
बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर देने वाले सलमान खान की भी पहली फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। बाद में उन्होंने इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था।
ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी अपने करियर की शुरुआत में ऐसी फिल्मों में काम किया था जो बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही थी। बाद में एक्ट्रेस ने अपनी अदाकारी से काफी नाम कमाया।
सदी के महानायक शहंशाह अमिताभ बच्चन ने भी करियर की शुरुआत में कई फिल्में फ्लॉप दी थी। बाद में बिग बी ने ऐसी फिल्में की जो आज भी बॉलीवुड के लिए नजीर है।
माधुरी दीक्षित की पहली फिल्म 'अबोध' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने कई शानदार फिल्मों की जिसमें उनके अभिनय की काफी तारीफ की गई।
विक्की कौशल ने अपने करियर की शुरुआत मसान फिल्म से की थी। विक्की के करियर की लगातार 3 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। एक्टर ने उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक से दमदार वापसी की थी।
सैफ अली खान ने अपना डेब्यू 1994 में आई फिल्म ‘इम्तिहान’ से किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। बाद में एक्टर ने फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस को काफी इंप्रेस किया।