भारत का राज्य हिमाचल अपनी खूबसूरत वादियों के लिए जाना जाता है, लेकिन क्या आपको बता हैं इस जगह पर कई एक्ट्रेसेस जन्मी हैं।
हिमाचल अपनी वादियों के अलावा बॉलीवुड की इन पॉपुलर हसीनाओं की वजह से भी जाना जाता है। ये सभी हसीनाएं सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं।
कंगना आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। कंगना बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी है।
यामी गौतम भी हिमाचल में जन्मी है। यामी गौतम बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी हसीना है। यामी जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 में नजर आएंगी।
टिस्का चोपड़ा भी हिमाचल प्रदेश में जन्मी है। एक्ट्रेस फैंस के बीच अपने ग्लैमरस लुक्स के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं।
रुबीना दिलैक बेहद ही पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शुमार है। रुबीना दिलैक कई रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा का जन्म भी हिमाचल प्रदेश में ही हुआ है। प्रीति ने अपनी शुरुआती पढ़ाई भी वहीं से की है।