सावन में ट्राई करें इन एक्ट्रेस की ग्रीन लुक


By Sahil05, Jul 2023 12:30 PMnaidunia.com

सावन का महीना

सावन के महीने में ग्रीन कलर की ड्रेस पहनना शुभ माना जाता है। इस रंग के कपड़ों को पहनने से शिव जी को खुश किया जा सकता है।

एक्ट्रेस ग्रीन लुक्स

अगर ग्रीन कलर की ड्रेसेज को लेकर आपको कोई आइडिया नहीं है तो हम आपके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस की कुछ खूबसूरत ड्रेसेज की फोटो शेयर कर रहे हैं।

आलिया भट्ट

क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट की साड़ी लुक्स को फैंस बेहद पसंद करते हैं। सावन के महीने में एक्ट्रेस की इस ग्रीन साड़ी को ट्राई किया जा सकता है।

सारा अली खान

अगर आपको सूट पहनना पसंद है तो इसके लिए सारा अली खान की इस लुक को ट्राई कर सकती हैं। इस ड्रेस से सारा ने फैंस को खूब इंप्रेस किया है।

अनन्या पांडे

एक्ट्रेस अनन्या पांडे का ग्रीन लहंगा भी सावन लुक के लिए परफेक्ट है। आप इस तरह के लहंगे को किसी पार्टी के लिए भी पहन सकती हैं।

रश्मिका मंदाना

रश्मिका मंदाना फिल्मों के अलावा ड्रेसिंग सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। लुक को स्पेशल और स्टाइलिश बनाने के लिए उनकी इस लहंगा लुक को ट्राई किया जा सकता है।

कटरीना कैफ

बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस कटरीना कैफ के फैशन स्टाइल को सभी फॉलो करते हैं। सावन स्पेशल लुक के लिए उनकी इस डिजाइनर साड़ी को ट्राई करें।

अदा शर्मा

द केरल स्टोरी फेम अदा शर्मा भी जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस की ग्रीन साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सावन के महीने में उनकी लुक को ट्राई किया जा सकता है।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

टीवी पर धमाकेदार वापसी कर रहे हैं ये सेलेब्स