पार्टी में ग्लैमरस दिखने की इच्छा हर कोई रखता है। खासकर लड़कियां खूबसूरत दिखने की लिए एक्ट्रेसेज की लुक को भी कॉपी करती हैं।
ज्यादातर पार्टी में खूबसूरत दिखने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस साड़ियां कैरी करती हैं। आप भी इन एक्ट्रेस की लुक से आइडिया ले सकती हैं।
नाइट पार्टी में गोल्डन साड़ी पहनना बेहतरीन विकल्प है। आप कियारा की लुक को देखकर ही अंदाजा लगा सकती हैं कि इस तरह की साड़ी कितनी सुंदर लगेगी।
आपने भी देखा होगा कि इन दिनों ग्लिटर साड़ी ट्रेंड में है। ऐसे में आप भी नाइट पार्टी का हिस्सा बनने के लिए रकुल प्रीत जैसी साड़ी पहन सकती हैं।
साड़ी कैरी करने वाली लड़कियां जानती हैं कि स्टाइलिश ब्लाउज लुक को स्पेशल बनाने का काम करता है। रात के समय पार्टी अटेंड करने के लिए आप शिल्पा शेट्टी के हैवी ब्लाउज से आइडिया ले सकती हैं।
नाइट पार्टी में ग्लैमरस दिखने के लिए व्हाइट साड़ी भी आप पहन सकती हैं। इस तरह की साड़ी के लिए कियारा आडवाणी की लुक को कॉपी किया जा सकता है।
इस फोटो में देखा जा सकता है कि जाह्नवी कपूर ने लाइट पिंक ट्रांसपेरेंट साड़ी कैरी की है। नाइट पार्टी के लिए यह लुक भी परफेक्ट है।
काजोल पिंक साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस की तरह ग्लैमरस दिखने के लिए आप उनकी इस साड़ी को ट्राई कर सकती हैं।