बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस की लिस्ट में श्रद्धा कपूर का नाम शामिल है। वहीं, फिल्मी करियर में श्रद्धा कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं।
एक्ट्रेस के फैंस उनकी अपकमिंग फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। आइए श्रद्धा की कुछ आगामी फिल्मों के बारे में जान लेते हैं।
ऐसा बताया जा रहा है कि श्रद्धा कपूर ‘कृष 4’ में भी नजर आएंगी। इसके अलावा, एक्ट्रेस की पाइपलाइन में कई अन्य फिलमें भी हैं।
श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म 'स्त्री 2' का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस मूवी के पहले पार्ट को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।
श्रद्धा कपूर फिल्म 'नागिन' में भी काम करती नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस मूवी में उनका किरदार कमाल का होगा।
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के खाते में 'चालबाज इन लंदन' भी है। इस फिल्म को लेकर भी लोगों के बीच काफी बज बना हुआ है।
ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में भी श्रद्धा कपूर अपने अभिनय का जलवा बिखेरती नजर आ सकती हैं। हालांकि, इससे जुड़ी कोई अधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।
फिल्म 'धड़कन 2' में भी श्रद्धा कपूर नजर आ सकती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है।