परफेक्ट डांस मूव्स के लिए जानी जाती हैं ये एक्ट्रेसेज


By Sahil28, Oct 2023 02:11 PMnaidunia.com

एक्ट्रेसेज

बॉलीवुड की दुनिया में कई ऐसी पॉपुलर एक्ट्रसेज हैं, जिनकी पहचान उनके बेहतरीन डांसिंग स्टाइल की बदौलत है। आइए इन अभिनेत्रियों के बारे में जान लेते हैं।

हेमा मालिनी

बी टाउन की दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी को भी बेहतरीन डांसर माना जाता है। फिल्मों में उनकी डांस परफॉर्मेंस को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है।

कृति सेनन

बॉलीवुड की यंग एक्ट्रेस कृति सेनन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक्ट्रेस ने कथक डांस की ट्रेनिंग भी ली है। ज्यादातर फिल्मों में उन्होंने अपने जबरदस्त डांस मूव्स से लोगों को दीवाना बनाया है।

माधुरी दीक्षित

डांस करने में माधुरी दीक्षित भी किसी से पीछे नहीं है। एक्ट्रेस ने भी कथक की ट्रेनिंग ली है। इतना ही नहीं, माधुरी के डांस मूव्स को डांसर भी फॉलो करते हैं।

प्रियंका चोपड़ा

फिल्मों में शानदार डांस मूव्स दिखाने के लिए प्रियंका चोपड़ा मशहूर हैं। एक्ट्रेस के फैंस तो उनके डांसिंग स्टाइल को भी कॉपी करते हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन

बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन भी डांस मूव्स से लोगों का दिल जीत लेती हैं। बता दें कि ऐश्वर्या ने क्लासिकल डांस फॉर्म की ट्रेनिंग ली है।

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस के शानदार डांस मूव्स का टेलेंट किसी से छिपा नहीं है।

राधिका आप्टे

एक्ट्रेस राधिका आप्टे का नाम भी इन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल है। राधिका भी क्लासिकल ट्रेंड डांसर हैं। फैंस तो एक्ट्रेस के डांस मूव्स पर दिल हार बैठते हैं।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बाबर की कप्तानी में पाक ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड