योग करने के लिए प्रेरित करती हैं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस


By Sahil21, Aug 2023 02:30 PMnaidunia.com

योगासन

योग के फायदों के बारे में हर किसी को पता चल चुका है। इसके चलते हर किसी ने योग को लाइफस्टाइल का हिस्सा बना लिया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपनाया योग

बी टाउन की एक्ट्रेसेज ने भी फिटनेस के लिए योग को अपनाया है। इतना ही नहीं, ये एक्ट्रेस लोगों को भी योग करने के लिए प्रेरित करती हैं।

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर योग करने की वीडियो अक्सर शेयर करती रहती हैं। फैंस भी उनकी पोस्ट को देखकर योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित होते हैं।

मलाइका अरोड़ा

49 साल की मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस से हर किसी को हैरान कर देती हैं। मलाइका को भी अक्सर योग क्लास के बाहर स्पॉट किया जाता है।

करीना कपूर

करीना कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक्ट्रेस फिटनेस के लिए रोजाना योगभ्यास करती हैं और लोगों को भी योग करने का संदेश देती हैं।

अनन्या पांडे

चंकी पांडे की लाडली बेटी अनन्या भी योग करने में किसी से पीछे नहीं हैं। अनन्या पांडे योग क्लास के दौरान की फोटोज भी अक्सर शेयर करती हैं।

जैकलीन फर्नांडिस

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने भी योग को अपनाया है। जैकलीन फिटनेस के लिए योग जरूर करती हैं।

शरीर को फायदा

योग करने से फिटनेस के अलावा शरीर को कई प्रकार के फायदे होते हैं। साथ ही, बॉडी को बीमारियों से भी बचाया जा सकता है।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पार्टी के लिए परफेक्ट हैं कटरीना कैफ की साड़ी लुक्स