Halloween 2023: इन एक्ट्रेसेज ने शेयर किया अपना हैलोवीन लुक


By Sahil31, Oct 2023 04:50 PMnaidunia.com

हैलोवीन

आज यानी 31 अक्टूबर को पूरी दुनिया में हैलोवीन सेलिब्रेट किया जा रहा है। हैलोवीन का खुमार बॉलीवुड की ज्यादातर एक्ट्रेस के ऊपर चढ़ गया है।

एक्ट्रेस

हैलोवीन लुक्स टीवी से लेकर बॉलीवुड की दुनिया की कुछ एक्ट्रेस ने फैंस को हैलोवीन विश करते हुए अपनी तस्वीरें शेयर की है। आइए एक नजर डाल लेते हैं एक्ट्रेसेज के हैलोवीन लुक पर।

विन्नी अरोड़ा

एक्ट्रेस विन्नी अरोड़ा धूपर ने अपने बेटे जैन धूपर के साथ फोटोज शेयर की है। हैलोवीन डे पर एक्ट्रेस का लुक कमाल लग रहा है।

गीमा अशी

गीमा अशी यानी गरिमा चौरसिया ने भी हैलोवीन डे पर अपना लुक शेयर किया है। एक्ट्रेस की लुक पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

रीवा अरोड़ा

इस लिस्ट में रीवा अरोड़ा का नाम भी शामिल है। रीवा ने डिजाइनर ड्रेस के साथ अपने चेहरे को भी अतरंगी मेकअप से सजाया है।

अंकिता लोखंडे

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों बिग बॉस 17 में नजर आ रही हैं। खैर, हैलोवीन डे पर एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर भी उनका कमाल का लुक शेयर किया गया है।

साक्षी मलिक

पॉपुलर एक्ट्रेस साक्षी मलिक ने फैंस के साथ अपना हैलोवीन लुक शेयर किया है। फोटोज में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की बैकलेस ड्रेस कैरी की है।

रुपाली गांगुली

अनुपमा फेम रुपाली गांगुली ने भी फैंस को हैलोवीन डे पर विश किया है। रुपाली ने अपनी हैलोवीन लुक की फोटो भी शेयर की है।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

वर्दी पहन दबंगई दिखा चुके हैं ये सितारे