अथिया और राहुल के पहले भी बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने ने आपस में शादी की है। देखिए लिस्ट।
अपने समय की दिग्गज अदाकारा मानी जाने वाली शर्मिला टैगोर ने टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन मंसूर अली खान को अपना हमसफर बनाया था। शर्मिला और मंसूर का अफेयर काफी सुर्खियों में रहा था।
बॉलीवुड में अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस गीता बसरा ने भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार स्पिनर रह चुके हरभजन सिंह के साथ सात फेरे लिए थे।
सलमान खान और करीना कपूर के साथ फिल्म बॉडीगार्ड में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस हेजल कीच ने टीम इंडिया के ऑलराउंडर युवराज सिंह को दिल दिया और फिर उनसे शादी की।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की लव लाइफ ने काफी सुर्खियां बटोरी है। दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की।