बदलते मौसम के साथ स्किन से जुड़ी कई परेशानियों का खतरा बढ़ जाता है। रूखी और बेजान त्वचा से बचने के लिए आपको कुछ स्किन की अच्छे से केयर करनी होगी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अपनी त्वचा और चेहरे का सबसे ज्यादा ध्यान रखती हैं। सर्दी के दिनों में त्वचा की देखभाल करने के लिए एक्ट्रेसेज के स्किन केयर रूटीन को फॉलो कर सकती हैं।
सर्दी के दिनों में प्रियंका चोपड़ा भी चेहरे का खास ध्यान रखती हैं। एक्ट्रेस सर्दियों के मौसम में नमक, ग्लिसरीन और गुलाबजल से तैयार फेस मास्क लगाती हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक्ट्रेस नेचुरल इंग्रेडिएंट्स से तैयार होममेड फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं।
मीरा राजपूत की बार बता चुकी हैं कि वह तिल के तेल से सर्दी के दिनों में अपने तलवों पर मालिश करती हैं। ऐसा करना फायदेमंद होता है।
स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए कियारा आडवाणी भरपूर मात्रा में पानी पीती हैं। स्किन को ग्लोइंग रखने के लिए कियारा हेल्दी डाइट भी फॉलो करती हैं।
सर्दियों के दिनों में स्किन से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ जाती हैं। रवीना टंडन ठंड के मौसम में ऑर्गेनिक साबुन का इस्तेमाल करती हैं।
स्किन को नरिश रखना भी बेहद जरूरी होता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सर्दियों में स्किन को नरिश रखने के लिए लोशन लगाती हैं।