बॉलीवुड के किंग खान अपने सादगी भरे व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। काजोल देवगन के साथ उनकी दोस्ती सालों पुरानी है।
अनुपम खेर का याराना सतीश कौशिक के साथ काफी गहरा है। दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक के चले जाने के बाद भी अनुपम उनके परिवार का ध्यान रखते हैं।
मौनी रॉय और दिशा पाटनी का नाम भी दोस्तों की लिस्ट में शामिल है। दोनों की दोस्ती को फैंस भी काफी पसंद करते हैं।
अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह ने गुंडे फिल्म में एक साथ काम किया था। इसके बाद से ही दोनों की दोस्ती काफी गहरी है।
जाह्नवी कपूर ने कॉफी विद करण में बताया था कि सारा के साथ उनकी दोस्ती काफी पक्की है। सारा अली खान और जाह्नवी की जोड़ी को फैंस भी पसंद करते हैं।
अजय देवगन और तबु की जोड़ी कई फिल्मों में साथ नजर आ चुकी हैं। समय के साथ दोनों की दोस्ती काफी गहरी होती गई।
काजोल की दोस्ती फिल्म निर्माता करण जौहर के साथ भी काफी अच्छी है। दोनों कई प्रोजेक्ट में साथ काम कर चुके हैं।
शाहरुख और चंकी की बेटी भी काफी अच्छी दोस्त है। अनन्या-सुहाना को अक्सर साथ में पार्टी करते भी देखा जाता है।